Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes : “मैं हिम्मत! लक्ष्मी को जान से मार दिया हूं…” – स्टेटस डालकर की आत्महत्या, कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश

Chhattisgarh Crimes : दीपावली की रात खुशियों के बीच धमतरी जिले के हरदी गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर आई। यहां एक घर के अंदर पति-पत्नी की लाशें मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़े :- Road accident in Chhattisgarh : खेत की रखवाली कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, दोनों की मौत

मृतकों की पहचान हिम्मत यादव और लक्ष्मी यादव के रूप में हुई है। घटना सोमवार देर रात लक्ष्मी पूजन के दौरान की बताई जा रही है। जब देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए — लक्ष्मी का शव फर्श पर पड़ा था और पास ही हिम्मत यादव फंदे पर झूल रहा था। (Chhattisgarh Crimes)

 मौत से पहले लिखा वायरल स्टेटस

पुलिस जांच में सामने आया है कि मरने से पहले हिम्मत यादव ने अपने मोबाइल से एक सोशल मीडिया स्टेटस डाला था, जो अब वायरल हो रहा है। उसमें उसने लिखा –

“मैं हिम्मत यादव, मैंने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव को जान से मार दिया है। कारण कुछ नहीं, बस मेरे पत्नी लक्ष्मी यादव के मां-बाप की वजह से मारा दिया हूँ और अब मैं फांसी लगा रहा हूँ।”

यह संदेश सामने आने के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले तक हिम्मत ने अपने परिचितों को फोन भी किया था, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

 पुलिस जांच जारी

करेली बड़ी पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोबाइल, चैट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या पहले की गई या आत्महत्या एक साथ हुई।

 दीपों के बीच अंधेरा

घटना ने पूरे हरदी गांव को शोक में डुबो दिया है। जिस समय आसपास के घरों में दीपक जल रहे थे, उसी वक्त यह परिवार अंधेरे में डूब गया। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी तो थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि बात इतनी बढ़ जाएगी।

फिलहाल, करेली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। (Chhattisgarh Crimes)

Back to top button
error: Content is protected !!