Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय ने गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

सपरिवार पूजा-अर्चना में माता, धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी रहे मौजूद

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़े :- छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर स्टेशन में विशेष इंतजाम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा और संकट से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को शरण दी थी। यह पर्व हमें बताता है कि जब समाज एकजुट होकर विश्वास और सहयोग के साथ कार्य करता है, तब कोई भी संकट अजेय नहीं रहता।

यह भी पढ़े :- 25वें स्थापना दिवस पर नया इतिहास रचने को तैयार छत्तीसगढ़, राजधानी में पहली बार दिखेगा वायुसेना का एयर शो

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि कृतज्ञता, सह-अस्तित्व और प्रकृति-पूजन का प्रतीक है। इस दिन गोवंश की पूजा की जाती है, जो भारतीय संस्कृति की आत्मा — गौ-संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण — को जीवंत रखती है।

Back to top button
error: Content is protected !!