Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई के स्पा सेंटरों में छापेमारी, देह व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा, 11 लोग गिरफ्तार

Prostitution in Bhilai: दुर्ग जिले के भिलाई शहर के जुनवानी स्थित चौहान पार्क परिसर में देर शाम पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में विशेष टीम ने लोरेंजो स्पा सेंटर और ली वेलनेस स्पा सेंटर में एक साथ रेड की, जिसमें छह ग्राहकों और पांच युवतियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास प्रदेश के लिए गौरव का अवसर – मुख्यमंत्री साय

पुलिस के मुताबिक इन स्पा सेंटरों में लंबे समय से अवैध जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा था। सूचना की पुष्टि करने के लिए पुलिस ने पहले एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर के अंदर भेजा। पॉइंटर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान लोरेंजो स्पा सेंटर से 2 ग्राहक और ली वेलनेस स्पा सेंटर से 4 ग्राहक पकड़े गए हैं। साथ ही दोनों सेंटरों की तलाशी में पांच युवतियां भी पाई गईं, जिनसे पूछताछ जारी है। (Prostitution in Bhilai)

दोनों स्पा सेंटर सील

शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये युवतियां स्पा सेंटरों के माध्यम से अवैध गतिविधियों में लिप्त थीं। पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों को सील कर दिया है और संचालकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (PITA) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी और कोई भी अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Prostitution in Bhilai)

Back to top button
error: Content is protected !!