Google Analytics —— Meta Pixel

रतनलाल डांगी यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता का ऑडियो वायरल

Chhattisgarh Police : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों में नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर शिकायतकर्ता महिला का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें वह कहती हुई सुनी जा रही है कि “किसी प्रकार का यौन उत्पीड़न नहीं हुआ।

यह भी पढ़े :- प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : मंत्री यादव

शिकायतकर्ता की बहन और जीजा ने भी मीडिया के सामने आकर आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को पहले भी झूठे मामलों में फंसाया गया था।

आईपीएस रतनलाल डांगी ने इन आरोपों को “सुनियोजित साजिश” बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी छवि और संभावित उच्च पदस्थ नियुक्तियों को निशाना बनाने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया।

जानकारी के अनुसार, एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने 2003 बैच के डांगी पर सात वर्षों तक लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कई डिजिटल साक्ष्य सहित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने बताया कि साल 2017 में कोरबा एसपी के रूप में तैनाती के दौरान उनसे डांगी की जान-पहचान हुई थी।

इसके बाद संपर्क वीडियो कॉल और मुलाकातों तक बढ़ा। महिला का आरोप है कि दंतेवाड़ा और राजनांदगांव में पदस्थापना के दौरान संपर्क जारी रहा, लेकिन सरगुजा और बिलासपुर में आईजी बनने के बाद डांगी ने उसे परेशान करना शुरू किया।

रतनलाल डांगी ने डीजीपी अरुण देव गौतम को 14 बिंदुओं का विस्तृत जवाब भेजा, जिसमें शिकायतकर्ता और अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। (Chhattisgarh Police )

जांच का दायित्व

विभाग ने मामले की जांच के लिए 2001 बैच के आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा और आईपीएस मिलना कुर्रे को जिम्मेदारी सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “चाहे कोई भी अधिकारी हो, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। (Chhattisgarh Police )

Back to top button
error: Content is protected !!