CG Drivers Strike : रायपुर में ड्राइवरों का चक्का जाम आंदोलन फिलहाल थमा
कलेक्टर से वार्ता के बाद छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने आंदोलन अस्थायी रूप से स्थगित किया

CG Drivers Strike : अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” (CG Drivers Strike) को छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। महासंघ ने यह फैसला शनिवार को कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में हुई वार्ता के बाद लिया।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन का उल्लेख, प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय
महासंघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर के नेतृत्व में उनकी सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। वार्ता में तय हुआ कि 6 या 7 नवंबर को महासंघ का प्रतिनिधिमंडल शासन के उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेगा। तब तक आंदोलन (CG Drivers Strike) को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। महासंघ ने अपनी सभी 11 मांगें लिखित रूप में कलेक्टर को सौंप दीं।
ड्राइवर महासंघ की प्रमुख मांगें:
- प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करना
- ड्राइवर आयोग और ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन
- कमर्शियल लाइसेंस पर बीमा की सुविधा
- दुर्घटना में मृत्यु पर ₹10 लाख और अपंगता पर ₹5 लाख मुआवजा
- चालक हेल्थ कार्ड और 55 वर्ष की आयु पर पेंशन योजना
- ड्राइवरों के बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार में आरक्षण
- हर जिले में ड्राइवर स्मारक निर्माण
- ड्राइवरों के साथ मारपीट या लूट पर 5 वर्ष तक की कठोर सजा



