Google Analytics —— Meta Pixel

छठ घाट में मुख्यमंत्री साय ने सूर्य को दिया अर्घ्य

प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की की कामना, घाट सौंदर्यीकरण के लिए 5.17 करोड़ मंजूर

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

यह भी पढ़े :- हाईटेंशन लाइन से टकराई बस, सिलेंडर ब्लास्ट में 3 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे, 15 दिनों में 5वां बड़ा हादसा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व जैसे आस्था और श्रद्धा से जुड़े पर्व में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कुनकुरी छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 5 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।

यह भी पढ़े :- आस्था से जुड़ा मुख्यमंत्री का कदम – भगवान जगन्नाथ को तुलसी अर्पित कर मांगा छत्तीसगढ़ के लिए मंगल आशीर्वाद

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!