CGPSC भर्ती घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, चार आरोपियों को जमानत – CBI जांच में आया था नाम

CGPSC Recruitment Scam : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को देश की सर्वोच्च अदालत से जमानत मिल गई है।
यह भी पढ़े :- अमित बघेल के बयान पर अग्रवाल समाज का फूटा गुस्सा – रायपुर में थाने का किया घेराव
जिन आरोपियों को राहत मिली है, उनमें साहिल सोनवानी, नितेश सोनवानी, शशांक गोयल और भूमिका कटियार शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस प्रसन वारले की दो-न्यायाधीशीय पीठ ने यह आदेश दिया।
गौरतलब है कि कथित CGPSC भर्ती घोटाला (CGPSC Recruitment Scam) कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आया था। मामले में गड़बड़ियों के आरोपों के बाद इसे CBI के हवाले किया गया था। जांच एजेंसी ने कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब यह मामला (CGPSC Recruitment Scam) नए मोड़ पर पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक, अगली सुनवाई में बचाव पक्ष CBI जांच की प्रक्रिया और गिरफ्तारी की वैधता पर सवाल उठाने की तैयारी में है।



