रायपुर में कथावाचक और महिला को लेकर दंपती के बीच हुआ विवाद, इलाके में मचा हंगामा
RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर के एक मोहल्ले में मंगलवार रात पारिवारिक विवाद के चलते हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कथावाचक से नजदीकी बढ़ाने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
यह भी पढ़े :- Bihar Assembly Election : ‘वोट के लिए छठी मैया का अपमान’, मुजफ्फरपुर रैली में मोदी का कांग्रेस-आरजेडी पर तीखा वार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पति ने कथावाचक के साथ अपनी पत्नी को देखकर आपत्ति जताई और वहां मौजूद लोगों के बीच बहस बढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
यह भी पढ़े :- पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को राहत नहीं, 12 नवंबर तक बढ़ी न्यायिक रिमांड
बाद में संबंधित व्यक्ति ने पुलिस में आवेदन देकर कहा कि वह अब अपनी पत्नी को कथावाचक के साथ रहने की अनुमति देता है। इस पूरे मामले ने स्थानीय स्तर पर सामाजिक चर्चा को जन्म दे दिया है। (RAIPUR NEWS )
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला फिलहाल पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और इसकी जांच की जा रही है। किसी भी पक्ष से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। (RAIPUR NEWS )



