Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने सरदार पटेल को किया नमन, बोले – एक भारत, श्रेष्ठ भारत हमारा संकल्प

मुख्यमंत्री ने दी राष्ट्रीय एकता की शपथ, ‘एकता दौड़’ में बच्चों और जनप्रतिनिधियों के साथ शामिल हुए

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, और “विविधता में एकता” की भावना ही हमारी असली ताकत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य है।

यह भी पढ़े :- NDA Manifesto : एनडीए का वादा : हर घर में बिजली, हर जिले में फैक्ट्री, हर युवा को रोजगार

मुख्यमंत्री साय ने यह बात राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कही। इस मौके पर उन्होंने रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री साय ने स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ शास्त्री चौक से शारदा चौक तक ‘एकता दौड़’ में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा – “आपका यह जोश सरदार पटेल के प्रति श्रद्धा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

भारत के लौह पुरुष’ से ली प्रेरणा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले युगपुरुष थे। उन्होंने अपने अदम्य साहस और दृढ़ निष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी।

साय ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।

राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, विधायक पुरंदर मिश्रा, तथा छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!