बीच-बचाव करना पड़ा भारी, देवर ने भाभी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, इलाज के दौरान मौत

Murder in Ambikapur: अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंची भाभी पर देवर ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक घटना विशुनपुर खुर्द में हुई थी। पति-पत्नी के झगड़े को देखकर बीच-बचाव करने पहुंची भाभी पर देवर ने अचानक तांगी से हमला कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी गोपी यादव को बिशुनपुर खुर्द स्थित सामुदायिक भवन के पास गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने किया छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ, 14,260 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
कोरबा के शारदा विहार रेल लाइन के पास पुल पर तीन दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दो दोस्तों ने तीसरे दोस्त को बेरहमी से पीटा। आरोपी युवकों ने चाकू से हमला करने का प्रयास भी किया और पीड़ित को पुल की रेलिंग से उल्टा लटका दिया। पीड़ित मनीष महंत मजदूरी का काम करता है, जो बाल पकड़कर खुद को नाले में गिरने से बचाने में कामयाब रहा। पुलिस के मुताबिक दोनों हमलावर संदीप और मानू घटना के समय नशे में थे। भीड़ ने पिटाई के दौरान कोई मदद नहीं की, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
धमतरी में होटल संचालक पर चाकू से हमला
धमतरी के कचना गांव में एक होटल संचालक गोविंद साहू पर नाबालिग समेत तीन युवकों ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से होटल पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला किया और फरार हो गए। घायल संचालक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर एक खेत के कुएं में शख्स का संदिग्ध शव मिला, जिसकी सूचना के बाद कई घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।शव के दो-तीन दिन पुराने होने की संभावना है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।



