नए विधानसभा भवन की नाम पट्टिका से नेता प्रतिपक्ष महंत का नाम गायब, कांग्रेस बोली- भाजपा कुंठित मानसिकता से ग्रसित

Vidhan Sabha Nameplate Controversy: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन की नाम पट्टिका से नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का नाम गायब है, जिसे कांग्रेस ने भाजपा की कुंठित मानसिकता और दुर्भावना की राजनीति का उदाहरण बताया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा कुंठित मानसिकता से ग्रसित है और दुर्भावना की राजनीति करती है, यह उनके संस्कार में शामिल है। जब भूपेश बघेल सरकार में विधानसभा भवन की नींव रखी गई थी और भूमिपूजन हुआ था, उस समय तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का नाम शिलापट्ट में दर्ज था, लेकिन अब वर्तमान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का नाम पट्टिका में नहीं जोड़ा गया।
यह भी पढ़ें:- खाना नहीं बनाने पर पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ महिला ने पति को उतारा मौत के घाट
विकास उपाध्याय ने आगे कहा कि नाम पट्टिका में नाम दर्ज कराने के लिए कोई मरता नहीं है, लेकिन इस छोटे से घटनाक्रम से जनता समझ सकती है कि भाजपा की सोच कितनी छोटी और संकुचित है। कांग्रेस ने हमेशा सबको साथ लेकर चलने की राजनीति की है, जबकि भाजपा विभाजन और दुर्भावना की राजनीति करती है। इस पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि कांग्रेस को छोटी मानसिकता के साथ राजनीति नहीं करनी चाहिए, बल्कि प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है इस पर खुश होना चाहिए। कांग्रेस हमेशा से ही छोटी मानसिकता के साथ चलती आ रही है। छत्तीसगढ़ को 25 साल बाद बड़ा विधानसभा मिला है। (Vidhan Sabha Nameplate Controversy)
PM मोदी ने किया उद्घाटन
बता दें कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। नया विधानसभा भवन ग्रीन बिल्डिंग सिद्धांतों पर तैयार किया गया है। यह पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होगा और इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी शामिल है। (Vidhan Sabha Nameplate Controversy)



