Google Analytics —— Meta Pixel

खाना नहीं बनाने पर पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ महिला ने पति को उतारा मौत के घाट

Murder in Chhattisgarh: बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है। तेंदुआ गांव के रहने वाले 40 साल के मिथुन मेहर ने अपनी पत्नी सीमा मेहर (30) की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मिथुन और उनकी पत्नी गौरा-गौरी पूजा में शामिल होने गए थे। पूजा से लौटने के बाद पत्नी ने खाना नहीं बनाया। खाना न बनाने पर नाराज होकर मिथुन ने पत्नी से विवाद किया और उसे पहले मारपीट का शिकार बनाया। इसके बाद उसने सीमा का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मिथुन ने पड़ोसियों और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि पत्नी गिरने से घायल हुई और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:- बिहार में CM योगी आदित्यनाथ का वार, कहा- महागठबंधन के पप्पू, टप्पू और अप्पू बन गए विपक्ष के तीन बंदर

रविवार को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और शव का पंचनामा किया। महिला के गले में चोट के निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने मिथुन से कड़ाई से पूछताछ की, जिस पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। जूनापारा चौकी प्रभारी एसआई संजीव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं बलौदाबाजार में शादीशुदा महिला ने 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। महिला के तीन बच्चे हैं। आरोपी प्रेमी ने महिला के पति के सिर पर कुल्हाड़ी से दो बार वार किया।

रायपुर में जादू-टोना के शक में युवक की हत्या

हत्या के बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी को बैग में रखकर लिफ्ट से रायपुर पहुंचा और वहां से चेन्नई भाग गया। आरोपी बिहार का रहने वाला है और चेन्नई में काम करता है। उसने इंस्टाग्राम के जरिए महिला से संपर्क किया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया। रायपुर के छछानपैरी गांव में श्याम कुमार ध्रुव नामक युवक की हत्या की गई। आरोपी संजय नेताम ने चाकू मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल किया। श्याम कुमार इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी संजय नेताम की तलाश में जुटी हुई है। यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। (Murder in Chhattisgarh)

दंतेवाड़ा में पंचायत बैठक के दौरान हिंसा

वहीं दंतेवाड़ा के बेड़मा गांव में पंचायत बैठक के दौरान मारपीट हुई। एक मोहल्ले के लोगों ने दूसरे मोहल्ले के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला किया। मारपीट में दर्जनों लोग घायल हुए और उन्हें कुआकोंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में कुआकोंडा थाने में दो FIR दर्ज की गई। एक पक्ष ने 9 लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष ने 4 लोगों के खिलाफ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 27 और बलवा की 6 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन घटनाओं से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद और व्यक्तिगत शत्रुता गंभीर हिंसा का रूप ले रही है। पुलिस ने सभी मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। (Murder in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!