Chhattisgarh Crimes : विश्वास की कीमत – मालिक के गहनों से खुद को सजाया, नौकरानी ने पांच महीने तक की लाखों की चोरी, पढ़े पूरी खबर
पुलिस ने 35 ग्राम सोना व बाइक बरामद की, आरोपी महिला गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes : इस्पात नगरी भिलाई से भरोसे को तोड़ देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घर का काम करने वाली एक महिला ने अपने मालिक के घर से पांच महीने तक चोरी कर लाखों रुपए के सोने के जेवरात हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके घर से लगभग 35 ग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- 1xBet सट्टेबाजी केस में ED की बड़ी कार्रवाई, सुरेश रैना और शिखर धवन की ₹11.14 करोड़ की संपत्ति जब्त
भिलाई-3 निवासी विजय कुमार ने पुरानी भिलाई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी ने 4 नवंबर की सुबह अलमारी खोली तो उसमें रखे सोने के आभूषण — अंगूठी, चेन, गले का सेट, टॉप्स, बिंदिया, चूड़ी और नजरिया — गायब थे। घर में काफी तलाश करने के बाद भी जब जेवर नहीं मिले, तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी ने जांच शुरू की तो शक घर में काम करने वाली महिला बबीता विनिया पर गया, जो पिछले दो साल से परिवार के यहाँ घरेलू काम कर रही थी। पूछताछ में बबीता ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वह पिछले पाँच महीनों से हर बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सोना निकालकर गलवाने के लिए भेजती थी और बदले में अपने लिए नए गहने बनवाती थी।
महिला ने चोरी किए गए जेवरों को पावर हाउस के ज्वेलर्स रमेश सोनी और भिलाई-3 बाजार चौक के सनी सोनी को गलवाने के लिए देना स्वीकार किया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में बबीता के घर से 34.79 ग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग ₹4 लाख आंकी गई है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब ₹2 लाख है। (Chhattisgarh Crimes )
कुल मिलाकर पुलिस ने ₹6 लाख का माल जब्त किया है। आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य घरों में भी इसी तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। (Chhattisgarh Crimes )



