रिकॉर्ड वोटिंग से गरमाई बिहार की सियासत, एक्सपर्ट्स बोले- सत्ता नहीं, समीकरण बदलेंगे

Impact of High Voting: बिहार में पहले चरण की 121 सीटों पर 64.46% मतदान हुआ है। अगर दूसरे और आखिरी फेज की 122 सीटों पर भी इसी तरह वोटिंग हुई तो यह आंकड़ा राज्य की राजनीति का रुख बदल सकता है। यह अब तक का रिकॉर्ड मतदान है। 2020 में पहले चरण में 55.68% वोटिंग हुई थी। आजादी के बाद हुए 17 विधानसभा चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि जब भी वोटिंग में 5% से ज्यादा की बढ़ोतरी या गिरावट हुई, सत्ता और सियासी समीकरण दोनों बदले हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार सत्ता परिवर्तन की संभावना कम है, लेकिन राजनीति का समीकरण जरूर बदल सकता है।
यह भी पढ़ें:- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ 64.46% मतदान, महिलाओं की भागीदारी ज्यादा
वोटिंग बढ़ी तो कैसे बदली बिहार की सियासत
- 1967 में वोटिंग 7% बढ़ी तो पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी।
- 1980 में 6.8% बढ़त होने पर कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई।
- 1990 में 5.8% बढ़ी तो लालू यादव बने मुख्यमंत्री, कांग्रेस का राज खत्म हुआ।
- 2005 में 16.1% मतदान घटने पर लालू-राबड़ी राज खत्म हुआ, नीतीश CM बने।
इस बार तीन दिशाओं में जा सकती है सियासत
नीतीश कुमार मजबूत होंगे, लौटेगा पुराना रुतबा- एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर नीतीश को इस वोटिंग का फायदा मिला तो वह भाजपा के साथ रहकर 2010 जैसी स्थिति में लौट सकते हैं, जब JDU को 115 सीटें मिली थी। (Impact of High Voting)
प्रशांत किशोर बने तीसरी शक्ति के दावेदार- अगर जनसुराज पार्टी को 10% वोट भी मिलते हैं तो भविष्य में वह थर्ड फ्रंट के रूप में उभर सकती है। नीतीश के उत्तराधिकारी की घोषणा न होने से पीके को मौका मिल सकता है।
तेजस्वी हारे तो महागठबंधन में नेतृत्व संकट- महागठबंधन को बहुमत न मिलने की स्थिति में तेजस्वी यादव को अंदरूनी चुनौती मिल सकती है। कांग्रेस पहले से ही अलग रुख अपना सकती है।
चार में से तीन एक्सपर्ट्स का कहना है कि नीतीश कुमार अभी भी सत्ता में बने रहने की स्थिति में हैं। वोटिंग में बढ़ोतरी से महिलाओं और कोर-वोटर्स की बड़ी भागीदारी दिखी है। जनसुराज को भी पहली बार उम्मीद की तरह देखा जा रहा है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी एग्रेसिव वोटिंग सत्ता बदलने की ओर भी इशारा कर सकती है।
वोटिंग बढ़ने की चार बड़ी वजहें
महिलाओं से जुड़े वादे- दोनों गठबंधनों ने महिलाओं के लिए योजनाओं की घोषणा की। नीतीश सरकार ने 1.21 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए, जबकि महागठबंधन ने सालाना 30 हजार का वादा किया।
SIR मुद्दा- पिछड़े और अति पिछड़े वोटरों के बीच वोट चोरी के मुद्दे ने जोश बढ़ाया। कुछ का मानना है कि मृत वोटरों के नाम हटने से प्रतिशत भी बढ़ा। (Impact of High Voting)
जनसुराज पार्टी का प्रभाव- प्रशांत किशोर के जनसुराज अभियान ने युवाओं और नए मतदाताओं को जोड़ा।
छठ पर्व का असर- त्योहार के बाद मतदान होने से बाहर से आए लोगों ने भी वोट डाला।
बिहार में बढ़ी वोटिंग ने राजनीति का माहौल गरम कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार सत्ता शायद न बदले, लेकिन बिहार की सियासत जरूर नया मोड़ ले सकती है। (Impact of High Voting)



