Google Analytics —— Meta Pixel

बाबा बागेश्वर सरकार की सनातन पदयात्रा शुरू – दिल्ली से वृंदावन तक 15 KM प्रतिदिन चलेंगे

Baba Bageshwar Padyatra : बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ (Baba Bageshwar Padyatra) का शुभारंभ कर दिया। यह यात्रा दिल्ली के छतरपुर स्थित कात्यायनी माता मंदिर से शुरू हुई है और पहले दिन का पड़ाव जीरखोद मंदिर में रहेगा। यात्रा दिल्ली से वृंदावन तक चलेगी और प्रतिदिन लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : नशे में धुत महतारी एक्सप्रेस ड्राइवर ने बीच सड़क रोकी एंबुलेंस, ग्रामीणों ने बचाई जानें

देशभर से हजारों साधु-संत और श्रद्धालु इस यात्रा (Baba Bageshwar Padyatra) में शामिल हो रहे हैं। आयोजन को लेकर प्रशासन ने विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भगवा ध्वज, जयघोष और भक्तों की भीड़ से वातावरण धार्मिक उत्साह में डूबा है।

सनातन पदयात्रा शुरू
सनातन पदयात्रा शुरू

यात्रा का उद्देश्य – हिंदू एकता और जातिवाद का अंत

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा “हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद समाप्ति और हिंदू समाज में एकता स्थापित करने” का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी विरोध या राजनीतिक आंदोलन का हिस्सा नहीं है, बल्कि “हिंदुओं में जागरूकता और एकजुटता” का संदेश देने के लिए निकाली गई है।

उन्होंने कहा –

“यह यात्रा किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि हिंदुओं के समर्थन में है। देश में राष्ट्रवाद चाहिए, जातिवाद नहीं। अगर हिंदू एकजुट होंगे, तो देश मजबूत रहेगा।”

शास्त्री ने आगे कहा कि यह यात्रा “बालाजी और बांके बिहारी के मिलन की यात्रा” है और इसका उद्देश्य है कि हिंदू समाज जाति और क्षेत्रवाद की संकीर्ण सीमाओं से बाहर निकले।

यात्रा का मार्ग और प्रमुख पड़ाव

यह यात्रा तीन राज्यों — दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर गुज़रेगी। प्रतिदिन एक निश्चित पड़ाव तय किया गया है —

  • 7 नवंबर: छतरपुर मंदिर (दिल्ली) से जीरखोद मंदिर
  • 8 नवंबर: फरीदाबाद बायोटेक कॉलेज से दशहरा मैदान (NIT फरीदाबाद)
  • 9 नवंबर: बल्लभगढ़ मंडी से सीकरी (ध्रुव गार्डन)
  • 10 नवंबर: पृथला से पलवल (गवर्नमेंट हाई स्कूल)
  • 11 नवंबर: पलवल शुगर मिल से मीठा गांव
  • 12 नवंबर: होडल मंडी से वनचारी (JBM)
  • 13 नवंबर: कोट बॉर्डर से कोसी मंडी
  • 14 नवंबर: वेकमेट इंडिया कंपनी से बिलौठी
  • 15 नवंबर: यादव ढाबा से जैत के राधा गोविंद मंदिर
  • 16 नवंबर: छठीकरा चारधाम से श्री बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन

साधु-संत और प्रमुख हस्तियाँ होंगी शामिल

पदयात्रा में देश के प्रमुख संतों में जगद्गुरु रामभद्राचार्य, जया किशोरी, देवकीनंदन ठाकुर, राजेंद्र दास महाराज, महंत राजू दास, योगेश्वर बालक दास और चिन्मयानंद बापू सहित अनेक संत शामिल होंगे।

वहीं फिल्म और मनोरंजन जगत से संजय दत्त, द ग्रेट खली, मनोज तिवारी, अक्षरा सिंह, राजपाल यादव और सुनील ग्रोवर जैसी हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है।

यात्रा के सात संकल्प

बाबा बागेश्वर सरकार ने पदयात्रा के ‘सात संकल्प’ घोषित किए –

  • समाज में समरसता स्थापित हो
  • भारत गौरवशाली हिंदू राष्ट्र बने
  • मां यमुना स्वच्छ और सुंदर बहे
  • ब्रजधाम मांस-मदिरा से मुक्त हो
  • गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान मिले
  • प्राचीन वृंदावन पुनः स्थापित और संरक्षित हो
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो
Back to top button
error: Content is protected !!