Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, कांग्रेस-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप

Politics over Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट की आंच छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुकी है। घटना को लेकर कांग्रेस-बीजेपी ने एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में इतना बड़ा धमाका हो जाए और हम चुप बैठे रहें ? आखिर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। हम सब को अपने सुरक्षाबलों पर पूरा भरोसा है, लेकिन देश के नेतृत्वकर्ताओं के लिए देश की सुरक्षा प्राथमिकता ना होना देश के लिए चिंताजनक है। पुलवामा में 300 किलो RDX कहां से आया था? उसका जवाब अब तक नहीं मिला है। दिल्ली में हुआ बम धमाका बेहद दुखद और चिंताजनक है। मृतकों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें। उनके परिवारों के प्रति हम सब की संवेदना हैं।

यह भी पढ़ें:- Bihar Exit Poll Result 2025: बिहार में नीतीश कुमार हैं…! एग्जिट पोल में NDA की बल्ले-बल्ले, महागठबंधन की उम्मीदें भी बरकरार

बघेल ने कहा कि हम सब घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस कठिन समय में सरकार से सवाल पूछे जाएंगे और जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री चुनावी सभा में व्यस्त हैं। वे अपनी जिम्मेदारी संभाल नहीं पा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस पर डिप्टी CM विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उरी और पुलवामा में हमला हुआ तो उसका जवाब भी दिया गया था। 10 सालों बाद विस्फोट की घटना हुई है, ऐसे में राजनीति नहीं करनी चाहिए। पहले स्थिति सामान्य होने दें, फिर सदन में चर्चा करें। अंतिम संस्कार से पहले ही राजनीति शुरू कर दी। यह राजनीति में निम्नता है। डिप्टी CM शर्मा के बयान पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि केवल चुनाव के समय ऐसा क्यों होता है। गृह मंत्रालय के अधिकारी क्या कर रहे हैं ? छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा राजनीति की बात कहकर अपना बचाव कर रही है। (Politics over Delhi Blast)

कांग्रेस का वार, बीजेपी का पलटवार

बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि मनमोहन सिंह का बयान था कि दबाव के चलते पाकिस्तान पर 26/11 को लेकर कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस कार्यकाल में आतंकी घटनाओं पर उनका दृष्टिकोण समझौता वादी होता था। वोट बैंक के आधार पर होता था। पुलवामा की घटना के बाद कुछ दिन में ही उसका रिएक्शन हमने दिखाया। देश के गृहमंत्री की नीति जीरो टॉलरेंस वाली है। डहरिया के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश पर हमला होता है तब-तब आए कांग्रेस के बयानों से ऐसा लगता है कि कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी है। ये समय अपराधियों को पकड़ कर खत्म करने का है न कि राजनीति बयानबाजी करने का। (Politics over Delhi Blast)

Back to top button
error: Content is protected !!