गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, अचानक हुए बेहोश, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Govinda Hospitalised : बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात अचानक बिगड़ गई। देर शाम करीब 8 बजे उन्हें डिसओरिएंटेशन (मानसिक भ्रम की स्थिति) महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती (Govinda Hospitalised) कराया गया।
यह भी पढ़े :- चारों श्रेणियों में अव्वल रहा छत्तीसगढ़ – उद्योग संगम में दिखा सुधार और विकास का नया मॉडल
गोविंदा के मित्र और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने जानकारी दी कि 61 वर्षीय अभिनेता को घर पर बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सघन निगरानी (Observation) में इलाज कर रही है और उनकी महत्वपूर्ण जांचें जारी हैं।
डॉक्टरों की निगरानी में गोविंदा
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गोविंदा की स्थिति स्थिर है और डॉक्टर जल्द ही उनका स्वास्थ्य अपडेट जारी करेंगे। हाल ही में अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। वहां से उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे काफी भावुक नजर आए थे। अब खुद गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को चिंतित कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
एक साल पहले लगी थी लाइसेंसी पिस्टल से गोली
यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो। करीब एक साल पहले, गोविंदा को उनके लाइसेंसी पिस्टल से गलती से चली गोली लग गई थी। यह हादसा उनके मुंबई स्थित घर में हुआ था, जब वे रिवॉल्वर रख रहे थे। गोली उनके बाएँ घुटने में लगी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनके घुटने से गोली निकाली गई थी। उस समय पुलिस ने पूछताछ भी की थी और कई बॉलीवुड कलाकार अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे थे। (Govinda Hospitalised)
फैंस ने की दुआएं
गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर #GetWellSoonGovinda ट्रेंड करने लगा।
फैंस ने लिखा — “हमारे हीरो नंबर वन जल्दी ठीक हो जाएं।”



