Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, CC मेंबर पापा राव की पत्नी भी मारी गई

Bijapur Naxalite Encounter: बीजापुर जिले में मंगलवार को नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच दिनभर चली मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए हैं। इनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में मोस्ट वांटेड कमांडर और CC मेंबर पापा राव की पत्नी उर्मिला और मद्देड एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चना भी शामिल है। मुठभेड़ में बीजापुर DRG, दंतेवाड़ा DRG और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम शामिल थी। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि जवानों ने मौके से इंसास राइफल, स्टेनगन, 303 राइफल, विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद की है।

यह भी पढ़ें:- गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, अचानक हुए बेहोश, अस्पताल में कराए गए भर्ती

बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने कहा कि यह सुरक्षाबलों के लिए एक निर्णायक बढ़त है। दक्षिण बस्तर में माओवादी संगठन अब कमजोर, दिशाहीन और मनोबलहीन स्थिति में है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के साथ ही दक्षिण बस्तर की सबसे सशक्त मानी जाने वाली मद्देड एरिया कमेटी अब लगभग खत्म हो गई है। इसी बीच, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के तारलागुड़ा क्षेत्र में अन्नाराम के जंगलों में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सर्चिंग के दौरान एक घायल नक्सली को जिंदा पकड़ा गया है, जिसे इलाज और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। (Bijapur Naxalite Encounter)

आत्मसमर्पण करें नक्सली: गृहमंत्री शर्मा

डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अगर नक्सली सरेंडर करते हैं तो उन्हें सुरक्षित वापसी और पुनर्वास का मौका दिया जाएगा, लेकिन अगर हमला करेंगे तो सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब देंगे। मुठभेड़ के बीच एक भावनात्मक दृश्य भी सामने आया। नक्सली कमांडर हिड़मा की मां माड़वी पुंजी और नक्सली लीडर बारसे देवा की मां बारसे सिंगे ने गृहमंत्री शर्मा के सामने अपने बेटों से सरेंडर करने की अपील की। हिड़मा की मां ने कहा- बेटा घर आ जा। गांव में ही मेहनत करके खा लेंगे। जनता के साथ जी लेना, जंगल छोड़ दो। वहीं बारसे देवा की मां ने कहा कि घर में कमाने वाला कोई नहीं है। घर लौट आओ बेटा, यही अच्छा रहेगा। (Bijapur Naxalite Encounter)

कौन है हिड़मा और देवा ?

हिड़मा नक्सलियों की बटालियन नंबर-1 का कमांडर है और अब सेंट्रल ऑर्गनाइजिंग कमेटी (COC) का सदस्य बन गया है, जो देशभर के शीर्ष नक्सली नेताओं की मुख्य इकाई है। देवा, हिड़मा का करीबी सहयोगी है और पूवर्ती गांव का रहने वाला है। उसे साथियों के बीच बारसा सुक्का, देवन्ना और बड़ादेवा नामों से जाना जाता है। वह स्थानीय भाषाओं के साथ उड़िया, तेलुगु, मराठी और हिंदी बोल सकता है और नक्सल प्रेस टीम में भी काम कर चुका है। बीते महीनों में नक्सल विरोधी अभियान में कई बड़ी सफलताएं मिली हैं। 5-6 नवंबर को बीजापुर जिले में मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए थे। 11 सितंबर को गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के मटाल पहाड़ी में एनकाउंटर में 10 इनामी नक्सली ढेर हुए थे, जिन पर कुल 5.22 करोड़ रुपये का इनाम था। इनमें ओडिशा स्टेट कमेटी के सचिव मोडेम बालाकृष्ण, प्रमोद उर्फ पांडु, विमल उर्फ मंगना समीर और कई शीर्ष नक्सली शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!