Google Analytics —— Meta Pixel

लाल आतंक के विरुद्ध जारी है अभियान, खत्म हो रहा नक्सलवाद: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Naxalism: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सल विरोधी कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी (District Reserve Guard) और एसटीएफ (Special Task Force) की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के साथ चल रही मुठभेड़ में अब तक छह नक्सली न्यूट्रलाइज किए हैं। यह लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में सुरक्षाबलों के जवानों की बड़ी सफलता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें:- बीजापुर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, CC मेंबर पापा राव की पत्नी भी मारी गई

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया है, उसकी दिशा में यह एक और निर्णायक कदम है। छत्तीसगढ़ सरकार इस मिशन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। हम नक्सलवाद खत्म करने के संकल्प को पूरा करने में सफल हो रहे हैं, नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। (CM Sai on Naxalism)

CC मेंबर पापा राव की पत्नी उर्मिला ढेर

बता दें कि बीजापुर में ढेर नक्सलियों में तीन महिला भी शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में मोस्ट वांटेड कमांडर और CC मेंबर पापा राव की पत्नी उर्मिला और मद्देड एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चना भी शामिल है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि जवानों ने मौके से इंसास राइफल, स्टेनगन, 303 राइफल, विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद की है। बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने कहा कि यह सुरक्षाबलों के लिए एक निर्णायक बढ़त है। दक्षिण बस्तर में माओवादी संगठन अब कमजोर, दिशाहीन और मनोबलहीन स्थिति में है। (CM Sai on Naxalism)

Back to top button
error: Content is protected !!