Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

चपरासी ने बैंक के कमरे में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Suicide in Rajnandgaon : राजनांदगांव में शनिवार देर रात अफरा तफरी मच गई। दरअसल चपरासी ने बैंक के अंदर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे का दरवाजा जब खोला गया तो चपरासी का शव पंखे से लटक रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रविवार सुबह फॉरेंसिक की टीम भी जांच के लिए पहुंची थी। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें काम के तनाव के चलते जान देने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, घुमका निवासी ढाल सिंह (27) छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में चपरासी था। शनिवार को सभी लोग काम खत्म करने के बाद देर शाम करीब 7-8 बजे घर चले गए। इसके बाद रात को ग्रामीणों ने देखा कि बैंक का ताला खुला है। चोरों के संदेह में ग्रामीणों ने बैंक में झांक कर देखा तो अंदर पंखे से ढाल सिंह का शव लटक रहा था।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को मौके से 4 लाइन का एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें ढाल सिंह ने काम के तनाव के चलते खुदकुशी करने की बात कही है। सुबह बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। पुलिस उनके साथ ही परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें- Cims hospital की बड़ी लापरवाही आई सामने, एक ही महिला के बताए तीन अलग-अलग ब्लड ग्रुप

Back to top button
error: Content is protected !!