खैरागढ़ महोत्सव 2025 का भव्य समापन, देश-विदेश के कलाकारों ने रचा सांस्कृतिक लोकरंग
Khairagarh Mahotsav 2025 : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में तीन दिवसीय ‘खैरागढ़ महोत्सव 2025’ का समापन शुक्रवार रात अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का प्रांगण देश-विदेश के कलाकारों की प्रदर्शनियों से देर रात तक गूंजता रहा।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में कुएं में मिला नवजात का शव, ग्रामीणों में हड़कंप
समापन समारोह (Khairagarh Mahotsav 2025) में राज्यपाल रमेन डेका, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। महोत्सव के तीन दिन शास्त्रीय संगीत, लोकधुनों, नृत्य और सांस्कृतिक विधाओं से सजा रहे, जिसमें हजारों दर्शकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में अमेरिका के प्रो. बेंजामिन बून और कुलपति प्रो. लवली शर्मा की जुगलबंदी, पं. हरीश तिवारी और पं. बुधादित्य मुखर्जी की शास्त्रीय प्रस्तुतियां, तथा व्योमेश शुक्ला एवं समूह की लोक-सांस्कृतिक विधा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव ने खैरागढ़ की संगीत और कला विरासत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संदेश दिया। (Khairagarh Mahotsav 2025)



