Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री कल करेंगे हाउसिंग बोर्ड परियोजनाओं का शुभारंभ, 22 जिलों में मिलेंगे 12 हजार नए मकान

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ( Chhattisgarh Housing Board) राज्यभर के लोगों को आवासीय योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में 23 से 25 नवम्बर तक राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित कर रहा है।

यह भी पढ़े :- खैरागढ़ महोत्सव 2025 का भव्य समापन, देश-विदेश के कलाकारों ने रचा सांस्कृतिक लोकरंग

मेले का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इसकी जानकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी और हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

22 जिलों में एक साथ 2,060 करोड़ की परियोजनाएँ

सिंहदेव ने बताया कि यह आयोजन हाउसिंग बोर्ड ( Chhattisgarh Housing Board) के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। बोर्ड 2,060 करोड़ रुपये की लागत से 22 जिलों में एक साथ 12 हजार मकानों की परियोजनाएँ शुरू कर रहा है।

बोर्ड कर्जमुक्त, कारोबार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

अध्यक्ष सिंहदेव के अनुसार हाउसिंग बोर्ड को कर्जमुक्त कर दिया गया है। पिछले एक वर्ष में बोर्ड का कारोबार बढ़कर 600 करोड़ रुपये तक पहुँच गया, जबकि पिछले पाँच वर्षों में कुल कारोबार केवल 250 करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े दर्शाते हैं कि आम जनता का हाउसिंग बोर्ड पर भरोसा लगातार बढ़ा है। ( Chhattisgarh Housing Board)

Back to top button
error: Content is protected !!