Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम भूपेश बघेल ने संभाली खैरागढ़ उपचुनाव की कमान; आज से शुरू किया प्रचार अभियान

Khairagarh election : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। खुद सीएम आज खैरागढ़ में तीन सभाएं करेंगे। कांग्रेस ने खैरागढ़ उपचुनाव (Khairagarh election) के लिए यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया है। सीएम के तय कार्यक्रम के मुताबिक आज वह तीन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत लगा रही है। सीएम कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के लिए वोट मांगेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

भूपेश बघेल ने प्रचार की कमान संभाल ली है। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 2.30 बजे छुईखदान क्षेत्र के बकरघट्‌टा पहुंचेंगे, दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर साल्हेवारा, शाम 4:45 को पैलीमेटा में आम सभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के बड़े नेता कर रहे प्रचार

इस बीच भाजपा ने प्रदेश के अपने सभी बड़े नेताओं को खैरागढ़ के मैदान में उतार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, केदार कश्यप, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह जैसे नेता अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार और बैठकें कर रहे हैं। 12 अप्रैल को खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर मतदान की तारीख तय की गई है। 16 अप्रैल को मतगणना की जाएगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा ने कोमल जंघेल के नाम पर मुहर लगाई है।

इसे भी पढ़ें- Durg Police ने जुआरियों पर कसा शिकंजा; महंगी कार, मोबाइल और 76500 रुपए जब्त

Back to top button
error: Content is protected !!