Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में “डीजी कॉन्फ्रेंस 2025” की तैयारियाँ पूरी – पीएम मोदी व अमित शाह की सुरक्षा को लेकर हाई-अलर्ट

DG Conference : नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्था (IIM) में 28 से 30 नवंबर तक होने वाली “डीजी कॉन्फ्रेंस 2025” (DG Conference) के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा तथा यातायात संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने के चलते राजधानी रायपुर में हाई-अलर्ट मोड में सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है।

यह भी पढ़े :- जीवन दीप समिति की बैठक में मरीजों की चिकित्सा सुविधा बढ़ाने हुआ निर्णय

PM और गृहमंत्री के ठहरने की व्यवस्था

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के लिए विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नवा रायपुर स्थित सरकारी आवास को चुना गया है। एसपीजी ने बंगले का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है और सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया है। (DG Conference)

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

  • 500 से अधिक यातायात जवान तैनात
  • अतिरिक्त पुलिस बल जिला स्तर से मंगाया गया
  • वीवीआईपी रूट पर विशेष निगरानी
  • मार्गों पर आवारा पशुओं की रोकथाम के निर्देश
  • डीआईजी बस्तर रेंज प्रशांत अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए—
  • वीवीआईपी ड्यूटी में पूर्ण मुस्तैदी रखें
  • अच्छी टर्नआउट में ड्यूटी पर पहुंचे
  • संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें
  • टीमवर्क से ट्रैफिक नियंत्रण सुनिश्चित करें

भारी वाहनों पर प्रतिबंध

कलेक्टर के आदेशानुसार 28–30 नवंबर को सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक नया रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

सुरक्षा तकनीक

  • ड्रोन सर्विलांस
  • एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय
  • सीसीटीवी मॉनिटरिंग बढ़ाई गई
  • एयरपोर्ट और IIM परिसर में अतिरिक्त बल तैनात

राजधानी पूरी तरह तैयार

सख्त सुरक्षा प्रबंध और व्यापक ट्रैफिक प्लान के साथ रायपुर 28 से 30 नवंबर तक देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की मेजबानी को तैयार है। (DG Conference)

Back to top button
error: Content is protected !!