दुश्मन को अपने बारे में न जानने देना भविष्य में बनेगा जीत का फैक्टर: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan: नई दिल्ली के सैम मानेकशॉ सेंटर में गुरुवार से चाणक्य डिफेंस डायलॉग 2025 की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में ‘फ्यूचर वॉर्स: मिलिट्री पावर के जरिए स्ट्रेटेजिक पोस्चरिंग’ विषय पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध लगातार अपना रूप बदल रहा है और जो कॉन्सेप्ट भविष्य के लगते हैं, वे लागू होने से पहले ही पुराने पड़ सकते हैं। यह जोखिम सेना को उठाना पड़ता है, इसलिए फ्यूचर वॉरफेयर के मुताबिक अनुमान लगाना और तैयारी करना हमारे अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा बन गया है। उन्होंने कहा कि आजकल के मिलिट्री ऑपरेशन्स के लिए तेज प्लानिंग, तेजी से फैसले लेने और मजबूत संयुक्तता की जरूरत होती है, ताकि तेजी से बदलते और मुश्किल स्ट्रेटेजिक माहौल का असरदार तरीके से जवाब दिया जा सके।
यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छत्तीसगढ़ में एक साथ 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
CDS चौहान ने कहा कि चल रहे युद्धों के दौर में दुश्मन को समझना पहले से ज्यादा जरूरी होता जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में दुश्मन को हमारे बारे में न जानने देना भी जीत सुनिश्चित करने वाला महत्वपूर्ण तत्व बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आधुनिक युद्धक्षेत्र में साइबरस्पेस, स्पेस, कॉग्निटिव वॉर और नेटवर्क-ड्रिवन अटैक जैसे नए डोमेन पुराने सैन्य कॉन्सेप्ट्स को चुनौती दे रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है, जिसमें आधुनिक हथियारों ने दुश्मन के प्राकृतिक, नेटवर्क, आर्थिक और सूचना ढांचे को निशाना बनाया। (CDS Anil Chauhan)

डायलॉग के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कीनोट एड्रेस दिया। डायलॉग 2025 की थीम “रिफॉर्म टू ट्रांसफॉर्म: सशक्त और सुरक्षित भारत” है। डायलॉग के पहले दिन तीन अहम सेशन हुए, जिनमें पॉलिसीमेकर, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, रणनीतिक विशेषज्ञ और इंडस्ट्री प्रतिनिधि शामिल रहे। इनमें राष्ट्रीय सुरक्षा, डिफेंस ट्रांसफॉर्मेशन और भारत के रणनीतिक पोस्चर की चुनौतियों पर चर्चा हुई। (CDS Anil Chauhan)
प्रमुख सेशन
- ऑपरेशन सिंदूर: एक सॉवरेन स्ट्रेटेजिक जीत
- चेंजिंग स्टेटस को: डिफेंस रिफॉर्म्स की आवश्यकता
- सिविल-मिलिट्री फ्यूजन: ड्राइवर्स फॉर चेंज
ग्लोबल ट्रेंड्स पर CDS की चेतावनी
CDS ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य से जुड़े कई बड़े ट्रेंड्स पर भी चर्चा की। साथ ही कहा कि साइबर और स्पेस युद्धक्षेत्रों ने परंपरागत सीमाओं को पोरस बना दिया है। ईस्टर्न यूरोप और वेस्ट एशिया में संघर्ष दिखाते हैं कि बॉर्डर्स पुनर्परिभाषित हो रहे हैं। कन्वेंशनल डिटरेंस कमजोर हो रहा है, कुछ देश परमाणु हथियारों को विकल्प के रूप में स्वीकारने के संकेत दे रहे हैं। AI, हाइपरसोनिक्स, रोबोटिक्स, ऑटोनॉमी और सेंसर-ड्रिवन पारदर्शिता से मिलिट्री रेवोल्यूशन बन रही है। बड़ी शक्तियां अपने हथियारों को तेजी से मॉडर्न बना रही हैं और पुरानी संधियां खत्म हो चुकी हैं। (CDS Anil Chauhan)

दूसरे दिन राजनाथ सिंह का हाई-लेवल सेशन
उन्होंने कहा कि ग्लोबल अलायंस पैटर्न तेजी से बदल रहे हैं, जिससे दुनिया पहले से कहीं ज्यादा अनस्टेबल और हिंसक होती जा रही है। युद्धक्षेत्र का विस्तार और नॉन-लीनियर वॉरफेयर ने फ्रंट और डेप्थ की पुरानी सोच को अप्रासंगिक बना दिया है। डायलॉग के दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की लीडरशिप में एक विशेष उच्च-स्तरीय सत्र होगा। इसमें वे प्रमुख रक्षा सुधारों और एक सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत के विजन पर बात रखेंगे। दोपहर बाद थीमैटिक सेशन जारी रहेंगे। दो दिनों तक चलने वाला चाणक्य डिफेंस डायलॉग 2025 भारत के भविष्य के सिक्योरिटी आर्किटेक्चर पर रणनीतिक विमर्श के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया जा रहा है।



