Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छत्तीसगढ़ में एक साथ 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर

IAS Transfer in Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर दौरे से ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य शासन ने 13 IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सचिव, आयुक्त, संचालक और प्रबंध संचालक स्तर पर व्यापक बदलाव किए गए हैं। 2008 बैच की IAS शिखा राजपूत तिवारी को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा से हटाते हुए सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है। 2009 बैच की IAS डॉ. प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग से ट्रांसफर कर आयुक्त, समग्र शिक्षा नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:- व्हाइट हाउस के पास हमला, महिला नेशनल गार्ड की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

उन्हें पाठ्यपुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं IAS किरण कौशल (2009) को प्रबंध संचालक, मार्कफेड से ट्रांसफर कर मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात किया गया है। 2010 बैच के IAS पदुम सिंह एल्मा को MD, CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करते ही इस पद को प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित कर दिया गया। (IAS Transfer in Chhattisgarh)

जितेंद्र कुमार शुक्ला बने मार्कफेड के MD

2011 बैच के IAS संजीव कुमार झा को संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 2012 बैच के IAS जितेंद्र कुमार शुक्ला को मार्कफेड का नया प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। IAS रितेश अग्रवाल (2012) को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इफ्फत आरा, संतन देवी जांगड़े, सुखनाथ अहिरवार, डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, रीता यादव और लोकेश कुमार को भी नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं।

देखें पूरी लिस्ट

Back to top button
error: Content is protected !!