Train Cancel : छत्तीसगढ़ से संचालित 19 पैसेंजर ट्रेनों को किया गया रद्द, सीएम बघेल बोले- हद है!
Train Cancel : रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न रेल मार्ग पर संचालित 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्विटर के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि रेलवे स्टेशन बेचने के बाद अब मुनाफा कमाने के लिए जनता की तकलीफ को नजर अंदाज करते हुए 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। इस जन विरोधी निर्णय का रेल मंत्रालय तुरंत संज्ञान लें और ट्रेनें बहाल करें।
इसे भी पढ़ें- Junior Selection Board परीक्षा का शुल्क माफ, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के विभिन्न सेक्शनों में चल रहे काम को देखते हुए रेलवे ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न मार्गों में चलने वाले पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया है।
इन गाड़ियों को बंद किया गया-
- 08738 – बिलासपुर-रायगढ़ मेमू
- 08737 – रायगढ़ – बिलासपुर मेमू
- 08740 – बिलासपुर – शहडोल मेमू
- 08739 – शहडोल – बिलासपुर मेमू
- 08755 – रामटेक से नागपुर मेमू
- 08756 – नागपुर से रामटेक मेमू
- 08705 – रायपुर से डोंगरगढ़ मेमू
- 08706 – डोंगरगढ़ से बिलासपुर मेमू
- 08709 – रायपुर से डोंगरगढ़ मेमू
- 08710 – डोंगरगढ़ से रायपुर मेमू



