Chhattisgarh : राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती: तीन उचित मूल्य दुकाने निलंबित
Chhattisgarh News : सरकारी राशन वितरण प्रणाली में गड़बड़ियों और लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न वितरित न करने, ई-केवाईसी अपडेट लंबित रखने और अन्य अनियमितताओं के चलते बिलासपुर के कोटा ब्लॉक के पुडु एवं मिट्ठू नवागांव, तथा तखतपुर क्षेत्र के जरौंधा गांव की उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने किया सरेंडर, थाने के बाहर समर्थकों की जोरदार नारेबाजी
जांच में पाया गया कि पुडु ग्रामीण में संचालित दुकान में उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी लंबित, अक्टूबर माह का डी.डी. जमा नहीं, तथा धान खरीदी के लिए जरूरी पीडीएस बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया था। इन गंभीर लापरवाहियों पर एसडीएम ने तत्काल निलंबन आदेश जारी किया।
मिट्ठू नवागांव और जरौंधा की दुकानों में भी खाद्यान्न वितरण समय पर पूरा नहीं किया गया और उपभोक्ताओं की केवाईसी अपडेट प्रक्रिया लंबे समय से अनदेखी की जा रही थी। कई बार निर्देश देने के बावजूद सुधार न होने पर प्रशासन ने दोनों दुकानों पर भी कार्रवाई की। (Chhattisgarh News)
प्रशासन का सख्त संदेश
प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी दुकान संचालक की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही संबंधित खाद्य निरीक्षकों को वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने और विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। (Chhattisgarh News)



