छत्तीसगढ़ में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, तापमान में 2 डिग्री की गिरावट, सरगुजा-बलरामपुर में बर्फ जमी
Ditwa Storm Effect Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम भले ही शुष्क रहा, लेकिन रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, वहीं उत्तरी जिलों में कंपकंपी बढ़ गई है।
यह भी पढ़े :- ऑफिस के बाद फोन-ईमेल से आज़ादी! संसद में पेश हुआ ‘राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025’
उत्तरी छत्तीसगढ़ में जमी बर्फ
सरगुजा और बलरामपुर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर सबसे ज्यादा दिखाई दिया। कई स्थानों पर तापमान इतना नीचे चला गया कि सुबह खेतों, पत्तों और वाहनों पर जमी ओस बर्फ में बदलती दिखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वर्ष ठंड पिछले वर्षों की तुलना में जल्दी और ज्यादा तीव्रता से महसूस हो रही है। (Ditwa Storm Effect Chhattisgarh)
मौसम विभाग ने जताई और ठंड बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार ‘Ditwa Storm’ के प्रभाव से उत्तर भारत से आ रही तेज शीतलहर का सीधा असर छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है, जिससे कई जिलों में शीतलहर के हालात बन सकते हैं।
विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। (Ditwa Storm Effect Chhattisgarh)
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी
अचानक तापमान गिरने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार—
- सर्दी, खांसी, बुखार और अस्थि-संबंधी दर्द बढ़ने की संभावना
- बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता की आवश्यकता
- रात में कैप, स्वेटर, दस्ताने और गर्म कपड़ों का उपयोग करें
- बाहर जाते समय शरीर पूरी तरह ढककर निकलें
- गर्म पेय पदार्थों का सेवन बढ़ाएं



