ओडिशा के पेंगोलिन तस्करों पर संयुक्त कार्रवाई, जिंदा सालखपरी समेत 2 गिरफ्तार

Pangolin Smuggling in Gariaband: उदंती-सीतानदी टायगर रिज़र्व की एंटी-पोचिंग टीम और ओडिशा के नवरंगपुर वनमंडल की संयुक्त कार्रवाई में पेंगोलिन तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा गया है। वाइल्ड लाइफ जस्टिस कमीशन इंडिया से मिली पुख्ता सूचना पर छापेमारी कर दो तस्करों को एक जिंदा पेंगोलिन (सालखपरी) सहित धर दबोचा गया। पकड़ा गया पेंगोलिन करीब 40 इंच लंबा और 9 किलो वजन का है।
यह भी पढ़ें:- गाइडलाइन दरों में सुधार, पंजीयन प्रक्रिया होगी सरल : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
सूत्रों के अनुसार टीम ने 07 दिसंबर की रात उमरकोट से लगे ढोर्रा और सिमलीगोदरा के बीच घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान
- गोपाल पिता लुचू, उम्र 42 साल, ग्राम सिमलीगोदरा (ओडिशा)
- मनोज पिता नांदो, उम्र 30 वर्ष, ग्राम मलकीगुड़ा (ओडिशा)
दोनों के पास से जिंदा पेंगोलिन और एक स्कूटी बरामद की गई। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज कर आज उमरकोट न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। वहीं तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। (Pangolin Smuggling in Gariaband)

इस कार्रवाई को सफल बनाने में वन मंत्री केदार कश्यप, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण पांडेय, मुख्य वनसंरक्षक सतोविशा समाजदार, उपनिदेशक वरुण जैन के मार्गदर्शन के साथ-साथ गरियाबंद पुलिस साइबर सेल प्रभारी सतीश यादव, सहायक संचालक गोपाल कश्यप, भोपाल सिंह राजपूत, वन परिक्षेत्र अधिकारी चन्द्रबली ध्रुव, विजय खूंटे, एंटी-पोचिंग टीम, वाइल्ड लाइफ जस्टिस कमीशन इंडिया व ओडिशा वन विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय वन्यजीव तस्करी गिरोहों पर एक बड़ी कसार मानी जा रही है।



