Google Analytics —— Meta Pixel

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ का अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

WRS Board Meeting: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, डब्लू आर एस मंडल का वार्षिक अधिवेशन गायत्री मंदिर, राजा तालाब में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार, नई कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और कई अहम फैसले लिए गए।

यह भी पढ़ें:- ओडिशा के पेंगोलिन तस्करों पर संयुक्त कार्रवाई, जिंदा सालखपरी समेत 2 गिरफ्तार

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश सोनी ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री तिरुमलेश नायडू उपस्थित रहे। उनके साथ टाटा बाबु राव, मंडल अध्यक्ष रायपुर और आईटी प्रभारी, बीएमएस, छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव प्रभारी के रूप में शामिल हुए। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की भविष्य रणनीति और मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

  • सुशील चंद्र सोनबेर को डब्लूआरएस मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • डेरा राम वर्मा को फिर डब्लूआरएस मंडल सचिव नियुक्त किया गया।
  • नीलकंठ साहू को संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया।
  • आर. पी. पटेल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और मजदूर हितों की रक्षा के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। संगठन ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी अपने कार्यकाल में पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को नई दिशा देगी। (WRS Board Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!