Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय ने एम्स में साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से की मुलाकात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाररत भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से भेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़े :- विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक, मंदिरों के सरकारी अधिग्रहण और धर्मांतरण पर चर्चा

मुख्यमंत्री साय ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सृजनशीलता, संवेदना और सरल भाषा में गहन अनुभूतियों की अभिव्यक्ति देश और प्रदेश—दोनों को गौरवान्वित करती है।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर मीडिया सलाहकार पंकज झा तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा भी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!