Google Analytics —— Meta Pixel

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, शीतकालीन सत्र से पहले लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले आज (10 दिसंबर) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है, जो सुबह 10.30 बजे CM हाउस में होगी। बैठक में धान खरीदी की व्यवस्था, रकबा समर्पण, भंडारण और भुगतान प्रबंधन पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। धान खरीदी और जमीन की गाइडलाइन दर में संशोधन पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक, मंदिरों के सरकारी अधिग्रहण और धर्मांतरण पर चर्चा

14 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए प्रस्तावित विधेयक और संशोधन विधेयक इस बैठक में अनुमोदन के लिए रखे जाएंगे। धर्मांतरण संशोधन बिल, अनुपूरक बजट और अन्य विधायी प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है। इसके अलावा नवा अंजोर विजन डॉक्यूमेंट पर विस्तृत प्रेजेंटेशन होने की भी संभावना है। राज्य की वित्तीय स्थिति, औद्योगिक निवेश की संभावनाएं, स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां और कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हो सकती हैं। नीतिगत और प्रशासनिक फैसलों पर भी मंथन होगा। 3 दिसंबर को हुई पिछली कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की समीक्षा भी आज की बैठक में की जाएगी। (Sai Cabinet Meeting)

पिछली कैबिनेट के प्रमुख फैसले

  • M-URJA अभियान को मंजूरी: 1 दिसंबर 2025 से घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली बिल में 50% छूट को मंजूरी दी गई। (Sai Cabinet Meeting)
  • सोलर प्लांट पर सब्सिडी: 1 kW पर 15,000 रुपए और 2 kW या ज्यादा पर 30 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता, जिससे बिजली खपत शून्य करने में मदद मिलेगी।
  • उच्च शिक्षा और रोजगार पर फैसले: निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 और दुकान-स्थापना संशोधन विधेयक 2025 को मंजूरी, जिससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और रोजगार अवसर बढ़ेंगे।
Back to top button
error: Content is protected !!