Google Analytics —— Meta Pixel

Bhatapara News: युवा अपने जीवन में गायत्री मंत्र जैसे मूल्यों को अपनाएँ : इंद्र साव

डॉ. चिन्मय पंड्या ने विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

भाटापारा – नगर में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के मुख्य मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र साव ने कहा कि गायत्री परिवार ने हमेशा समाज को जोड़ने, संस्कार देने और मानवता को ऊंचा उठाने का कार्य किया है। आज जब समाज अनेक चुनौतियों से घिरा है, तब ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रेम, एकता और सद्भाव का सशक्त संदेश देते हैं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग जिलों से करोड़ों के गांजा जब्त

विधायक इंद्र साव ने दूर-दूर से आए साधकों और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाटापारा की पावन धरती एक बार फिर धन्य हुई है, जब राष्ट्रीय स्तर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस महायज्ञ में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा, संस्कार, महिला सम्मान, युवा शक्ति के विकास और गांव-गांव में धार्मिक व रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा-
“अपने जीवन में गायत्री मंत्र के मूल्यों को अपनाएँ। गायत्री मंत्र ज्ञान, शक्ति और प्रेरणा का अद्भुत स्रोत है, जो जीवन में सत्य और सद्कार्यों का मार्ग प्रशस्त करता है।”

आयोजन समिति और गायत्री परिवार के सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि इतने विशाल और पावन आयोजन में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने विधायक इंद्र साव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विदित हो कि नगर में चल रहा 4 दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है। पूरे शहर में गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति देखी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!