Google Analytics —— Meta Pixel

CG Assemby Winter Session : वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- तुष्टीकरण कांग्रेस के DNA में

CG Assemby Winter Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश पर दशकों तक शासन करने वाली कांग्रेस आज विपक्ष की भूमिका के साथ भी न्याय नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में है।

यह भी पढ़े :- 18 दिसंबर पर विशेष: सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष और सतनाम पंथ की स्थापना

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा और राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतीक रहा है। उन्होंने कांग्रेस की सोच और दृष्टिकोण पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस गीत को वह सम्मान नहीं दिया गया, जिसका वह हकदार था।

शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन हुई विशेष चर्चा

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही की शुरुआत वंदे मातरम् की ऐतिहासिकता और प्रासंगिकता पर वक्तव्य के साथ की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर विधानसभा में यह चर्चा ऐतिहासिक और स्मरणीय रहेगी।

शताब्दी वर्ष पर देश में लगा था आपातकाल

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “मैंने वह दौर भी देखा है जब वंदे मातरम् ने अपने 100 वर्ष पूरे किए थे, लेकिन उस समय देश में आपातकाल लगा हुआ था। उस दौर में वंदे मातरम् के नारे लगाने वालों को जेल में डाल दिया गया, जबकि उस अवसर पर भव्य आयोजन और लोकतांत्रिक चर्चा होनी चाहिए थी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते संविधान को तोड़ा-मरोड़ा गया और राष्ट्रीय भावनाओं की अनदेखी की गई।

‘संविधान जेब में रखने की वस्तु नहीं’

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे जेब में रखकर मनमाने ढंग से इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत की पंक्तियों को सुविधा के अनुसार काटा नहीं जा सकता, लेकिन जब तुष्टीकरण की पट्टी आंखों पर बंध जाती है, तो न्याय दिखाई नहीं देता। (CG Assemby Winter Session)

स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् की भूमिका

सीएम साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वंदे मातरम् वह मंत्र था, जिसने पूरे देश को एकजुट किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की सड़कों ने देखा है कि कैसे स्वदेशी आंदोलन के समय हिंदू और मुस्लिम एक साथ वंदे मातरम् का उद्घोष करते थे, लेकिन कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक सुविधा के लिए इसकी मनमानी व्याख्या की। (CG Assemby Winter Session)

Back to top button
error: Content is protected !!