Google Analytics —— Meta Pixel

CG ACCIDENT: तेज़ रफ्तार ट्रक का टायर ब्लास्ट, चलती गाड़ी में लगी भीषण आग, ट्रक जलकर हुआ खाक

CG ACCIDENT: जांजगीर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज़ रफ्तार ट्रक का अचानक टायर ब्लास्ट हो गया और देखते ही देखते वाहन में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि ट्रक कुछ ही देर में धू-धू कर जलने लगा और पूरी तरह खाक हो गया।

यह भी पढ़े :- VB–G Ram G Bill : हंगामे के बीच लोकसभा से पास हुआ VBG Ram G बिल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक में टायर फटने के साथ ही जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक आयरन सामग्री लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था। हादसे के दौरान ट्रक चालक ने समय रहते कूदकर जान बचा ली। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। (CG ACCIDENT)

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के चलते कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य किया गया। (CG ACCIDENT)

Back to top button
error: Content is protected !!