Google Analytics —— Meta Pixel

VB–G Ram G Bill : हंगामे के बीच लोकसभा से पास हुआ VBG Ram G बिल

विपक्ष ने फाड़ा बिल, नारेबाजी के बीच ध्वनि मत से हुआ पारित

VB–G Ram G Bill : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा में भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VBG Ram G बिल को लेकर जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जवाब दिए जाने के दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की, बिल की प्रतियां फाड़ीं और सदन के वेल में पहुंच गए। भारी हंगामे के बावजूद सरकार ने यह बिल ध्वनि मत से पारित करा लिया।

यह भी पढ़े : सुकमा में मुठभेड़ जारी, DRG ने 3 नक्सलियों को किया ढेर

लोकसभा में जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने कभी गांधीजी की बात नहीं मानी, जबकि उनकी सरकार गांधीजी के विचारों पर चलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने आज़ादी के बाद कांग्रेस को भंग करने की बात कही थी, लेकिन उनकी सलाह को नजरअंदाज कर दिया गया।

मनरेगा पर कांग्रेस पर तीखा हमला

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस दिन कश्मीर को विशेष दर्जा दिया गया, उसी दिन संविधान की भावना को ठेस पहुंची। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने मनरेगा की कई खामियों को दूर किया है, जबकि कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा को भ्रष्टाचार के हवाले कर दिया गया था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा-

“हम किसी से भेदभाव नहीं करते। बापू हमारी प्रेरणा हैं। पूरा देश हमारे लिए एक है, यह केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है।”

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “कांग्रेस के मुंह में राम और बगल में छुरी होती है” और मनरेगा के फंड का दुरुपयोग किया गया।

विपक्ष सुनना ही नहीं चाहता— शिवराज

हंगामे के बीच शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार का जवाब सुनना ही नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक से किसानों, मजदूरों और गरीबों का सीधा कल्याण होगा, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।

परिवारवाद पर भी साधा निशाना

प्रियंका गांधी के सवालों का जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के बजाय नेहरू परिवार के नाम पर योजनाओं का नामकरण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं को खानदान के महिमामंडन का जरिया बनाया गया। (VB–G Ram G Bill )

Back to top button
error: Content is protected !!