हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला : हमबिस्तर के दौरान बनाई गई आपत्तिजनक वीडियो के बदले महिला मांग रही पुश्तैनी जमीन, पढ़े पूरी खबर
Sensational Honeytrap Case : मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक बार फिर हनीट्रैप का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में युवक भावेश ठाकुर ने आरोप लगाया है कि महिला परिधि नामदेव ने दोस्ती के बहाने उसे अपने जाल में फंसाया और आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय से मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों की सौजन्य भेंट
पीड़ित ने बताया कि महिला ने शराब पिला कर आपत्तिजनक सामग्री बनाई, और इसके बदले में लाखों रुपए की मांग करने के बाद अब पुश्तैनी जमीन में आधा हिस्सा देने की मांग कर रही है। भावेश ठाकुर ने पुलिस से मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की और सुरक्षा की गुहार लगाई।
मामला नहार दरवाजा थाना का है, जहां पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 308(6) के तहत महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। (Sensational Honeytrap Case)
एडिशन एसपी देवास जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद आरोपी महिला पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि परिधि नामदेव का नाम पहले भी ऐसे मामलों में सामने आया था। (Sensational Honeytrap Case)



