Google Analytics —— Meta Pixel

नए साल से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे में धुत 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

Raipur Police Action: नए साल के जश्न से पहले राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विधानसभा थाना क्षेत्र के पिरदा गांव स्थित जेडी फार्म हाउस में बुधवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर पार्टी कर रहे 22 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 7 युवतियां और 15 युवक शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जेडी फार्म हाउस में देर रात युवक-युवतियों की तेज आवाज में पार्टी चल रही थी। शराब के नशे में धुत युवक-युवतियां शोर-शराबा और हुल्लड़बाजी कर रहे थे, जिससे आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी।

यह भी पढ़ें:- लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव बोरी में भरकर नाली में फेंका, शराब की लत से परेशान था आरोपी

स्थानीय लोगों की शिकायत पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और विधानसभा थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद युवक-युवतियों को पहले समझाइश देने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा करते रहे। स्थिति बिगड़ती देख और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सभी के खिलाफ कार्रवाई की। (Raipur Police Action)

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में देर रात शोर-शराबा और अव्यवस्था फैल रही है। मौके पर पहुंचने पर युवक-युवतियां नशे की हालत में पाए गए और पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करना जरूरी हो गया। पुलिस ने मामले में फार्म हाउस संचालक अमन दुलानी (29 साल) के खिलाफ भी कार्रवाई की है। फार्म हाउस संचालक मोवा के दलदल सिवनी के डॉल्फिन प्लाजा का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि नए साल के मद्देनजर शहर में शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये किए गए गिरफ्तार

  1. गौरव जोशी (28), निवासी- करबला पारा, चौबे कॉलोनी, थाना आजाद चौक
  2. दीपक धीवर (28), निवासी- छपोरा, थाना विधानसभा
  3. शिवम आर्या (28), निवासी- जीवन विहार कॉलोनी, थाना तेलीबांधा
  4. विकास दास मानिकपुरी (28), निवासी- कुंद्रापारा, सुखवारी बाजार, थाना गुढियारी
  5. देवेंद्र साहू (27), निवासी- टेकारी, थाना विधानसभा
  6. रूपेंद्र सिंह ठाकुर (27), निवासी- प्रोफेसर कॉलोनी, थाना पुरानी बस्ती
  7. मनीष वर्मा (26), निवासी- कुंदरा पारा, मांढर, थाना विधानसभा
  8. हरिओम दुबे (26), निवासी- जीवन विहार कॉलोनी, थाना तेलीबांधा
  9. ऋतिक मिश्रा (25), निवासी- जीवन विहार, तेलीबांधा
  10. आलोक धर दीवान (25), निवासी- प्रोफेसर कॉलोनी, थाना पुरानी बस्ती
  11. तनजीत प्रीत सिंह (22), निवासी- महावीर नगर, थाना न्यू राजेन्द्र नगर
  12. देवांश ठाकुर (23), निवासी- सुंदर नगर, थाना डीडी नगर
  13. निखिल वर्मा (21), निवासी- कुंदरा पारा, मांढर, थाना विधानसभा
  14. वैभव पाठक (20), निवासी- चंगोराभाठा, गणपति विहार कॉलोनी, थाना डीडी नगर
  15. जय प्रकाश महेश्वरी (19), निवासी- भुरकोनी, थाना विधानसभा
Back to top button
error: Content is protected !!