Google Analytics —— Meta Pixel

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, चार केस में अरेस्ट स्टे

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट से रायपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को बड़ी कानूनी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दर्ज चार मामलों में उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़े :- क्रिसमस को लेकर विहिप-बजरंग दल की चेतावनी, स्कूलों में सांता क्लॉस बनाने पर आपत्ति

बताया गया है कि ये चारों एफआईआर जून और जुलाई 2025 के दौरान दर्ज की गई थीं। इन मामलों में रोहित तोमर पर पीड़ितों को डराने-धमकाने और अधिक ब्याज की वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

राहत सीमित, बाकी मामलों में कार्रवाई जारी

हालांकि यह राहत रोहित तोमर के लिए पूरी तरह राहतभरी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश केवल उन्हीं चार मामलों तक सीमित है, जिनमें उसने अग्रिम जमानत की मांग की थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रोहित तोमर के खिलाफ दर्ज अन्य आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी और जांच की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!