Google Analytics —— Meta Pixel

झीरम घाटी कांड पर जेपी नड्डा का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के अंदरूनी लोगों की थी साजिश

Politics on Jhiram incident: छत्तीसगढ़ में BJP सरकार के दो साल पूरे होने पर जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस ग्राउंड में ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें नक्सलियों से समझौता करती रही हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की समझ नहीं है। देश की जनता राष्ट्रवाद और मजबूत नेतृत्व चाहती है, न कि नक्सलियों से समझौता करने वाली राजनीति।

यह भी पढ़ें:- RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- लिव-इन रिलेशनशिप में जिम्मेदारी लेने से बचते हैं लोग

नड्डा ने 2013 में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस हमले की साजिश में कांग्रेस के ही कुछ अंदरूनी लोग शामिल थे। नड्डा ने दावा किया कि नक्सलियों को काफिले की अंदरूनी जानकारी और लोकेशन की खबरें किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि कांग्रेस के ही लोगों ने दी थी। उन्होंने कहा कि मैं उस समय छत्तीसगढ़ में भाजपा का प्रभारी था और झीरम घाटी की घटना को बेहद करीब से देखा है। बड़ी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि कुछ लोग अपने ही नेताओं को मरवाने में लगे हुए थे। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम जनता का क्या होगा। (Politics on Jhiram incident)

PCC चीफ दीपक बैज ने किया पलटवार 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे राजनीतिक बयान बताते हुए नड्डा से झीरम घटना में शहीद हुए लोगों के परिजनों से माफी मांगने की मांग की है। बैज ने कहा कि परिवर्तन यात्रा से पहले नक्सलियों ने पर्चा जारी कर यात्रा का विरोध किया था। इसके बावजूद तत्कालीन भाजपा सरकार ने कांग्रेस की यात्रा को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी। बैज ने कहा सत्ता हासिल करने के लिए झीरम घटना को अंजाम दिया गया था। उन्होंने इसे सरकार की ओर से कराई गई सुपारी किलिंग बताया। उन्होंने कहा यही कारण है कि सरकार इतने सालों में इस मामले की जांच भी नहीं करवा पाई। (Politics on Jhiram incident)

Back to top button
error: Content is protected !!