Google Analytics —— Meta Pixel

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- लिव-इन रिलेशनशिप में जिम्मेदारी लेने से बचते हैं लोग

RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कोलकाता में आयोजित RSS के कार्यक्रम में लिव-इन रिलेशनशिप और परिवार की अहमियत पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोग अक्सर जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं होते, जबकि परिवार और शादी सिर्फ शारीरिक संतुष्टि का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की एक मजबूत इकाई है। भागवत ने कहा कि परिवार वह जगह है, जहां एक व्यक्ति समाज में रहना सीखता है और वहीं से लोगों के मूल्य और संस्कार विकसित होते हैं।

यह भी पढ़ें:- पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का छलका दर्द, कहा- 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल हार के बाद छोड़ना चाहता था क्रिकेट

उन्होंने शादी की उम्र पर भी टिप्पणी की और कहा कि कोई निश्चित फॉर्मूला नहीं है, लेकिन शोध के मुताबिक शादी की आदर्श उम्र 19 से 25 साल के बीच मानी जा सकती है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अंडमान और निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर एडमिरल (रिटायर्ड) डीके जोशी भी उपस्थित थे। भागवत ने परिवार को समाज की संस्कृति, अर्थव्यवस्था और मूल्यों का संगम बताया। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज को आकार देने में अहम भूमिका निभाता है।

भागवत ने इन मुद्दो पर रखी बात

RSS प्रमुख ने कहा कि शादी की उम्र तय करने का कोई सख्त फॉर्मूला नहीं है। शोध बताते हैं कि अगर शादी 19-25 साल की उम्र में होती है और परिवार में तीन बच्चे होते हैं, तो माता-पिता और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कितने बच्चे होने चाहिए, यह परिवार, पति-पत्नी और समाज मिलकर तय करते हैं। उन्होंने जनसंख्या प्रबंधन पर जोर दिया। साथ ही कहा कि भारतीय जनसंख्या का प्रभावी प्रबंधन नहीं किया गया। आबादी को संपत्ति और बोझ दोनों के रूप में देखा जा सकता है। भविष्य के 50 साल को ध्यान में रखते हुए देश की पर्यावरण, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधाओं, महिलाओं की स्थिति और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नीति बनानी चाहिए।

जन्म दर पर जताई चिंता

RSS प्रमुख ने कहा कि डेमोग्राफरों के मुताबिक अगर जन्म दर तीन से कम हो जाती है, तो आबादी घटने लगती है। अगर यह दर 2.1 से नीचे गिरती है, तो यह देश के लिए खतरनाक हो सकता है। भागवत ने कहा कि वर्तमान में सिर्फ बिहार की वजह से देश की औसत दर 2.1 है; अन्यथा यह 1.9 के करीब है। RSS की धारणा और उद्देश्य को लेकर कहा कि लोग समझ रहे हैं कि RSS हिंदुओं की सुरक्षा की वकालत करता है और कट्टर राष्ट्रवादी है, लेकिन मुस्लिम विरोधी नहीं है। संगठन लोगों के मन से गलत धारणाओं को दूर करने की कोशिश करता रहेगा, लेकिन जो सीखना नहीं चाहता, उसकी मदद नहीं की जा सकती। (RSS Chief Mohan Bhagwat)

Back to top button
error: Content is protected !!