Google Analytics —— Meta Pixel

RAIPUR : विदेशी छात्रों की मारपीट से बचने छत से कूदा छात्र, मौत – तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। नवा रायपुर सेक्टर-16 स्थित ईडब्ल्यूएस 30/06 बिल्डिंग में 22 दिसंबर 2025 को हुई गैर-इरादतन हत्या के मामले में मंदिर हसौद पुलिस ने कलिंगा यूनिवर्सिटी (Kalinga University ) के तीन विदेशी छात्रों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े :- जापान में बर्फीले मौसम का कहर, 50 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराई, बुजुर्ग महिला की मौत, 26 घायल

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र सैमपुर जुदे शाम 7:10 बजे बिल्डिंग के पास अपने साथी के साथ बातचीत कर रहा था। तभी उसके साथी छात्र नोउई कुर माजाक, सबरी पालीनो (टोनी) और मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन वहां आए तथा महिला मित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वाद-विवाद करने लगे। आरोप है कि उन्होंने मृतक से मारपीट की कोशिश की। (Kalinga University )

हमले से बचने के लिए सैमपुर जुदे बिल्डिंग की सीढ़ियों से छत की ओर भागा, लेकिन आरोपी उसके पीछे पहुंचे। डर के कारण मृतक छत से नीचे कूद गया। नीचे कंक्रीट रोड पर गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उनके खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 662/25 धारा 105, 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है। (Kalinga University )

गिरफ्तार आरोपी :-

नोउई कुर माजाक (23 वर्ष) — निवासी सेक्टर-16, नवा रायपुर | स्थायी पता: जुबा, दक्षिण सूडान

सबरी पालीनो उर्फ टोनी (22 वर्ष) — निवासी सेक्टर-29, रायपुर | स्थायी पता: जुबा सिटी, दक्षिण सूडान

मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन (22 वर्ष) — निवासी सेक्टर-29, नवा रायपुर | स्थायी पता: दक्षिण सूडान

पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!