Google Analytics —— Meta Pixel

भारत माता की जय… सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीज़र जारी

Battle Of Galwan Teaser : सुपरस्टार सलमान खान के प्रशंसकों का इंतजार खत्म हो गया है। अपने 60वें जन्मदिन (27 दिसंबर) के अवसर पर अभिनेता ने अपनी नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीज़र (Battle Of Galwan Teaser) जारी किया है। इस टीज़र में वह एक नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं और फिल्म देशभक्ति के तीव्र जज़्बे को दर्शाती है। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े :- RAIPUR : विदेशी छात्रों की मारपीट से बचने छत से कूदा छात्र, मौत – तीन आरोपी गिरफ्तार

कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका

यह फिल्म गलवान घाटी में वर्ष 2020 में भारत-चीन के बीच हुई झड़प पर आधारित है। इसमें सलमान खान वीर शहीद कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने अपने बलिदान से देश का मान बढ़ाया था।

इस वॉर ड्रामा का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं तथा सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

टीज़र में देशभक्ति की गूंज

टीज़र में सलमान सेना की वर्दी में नजर आते हैं और उनके डायलॉग दर्शकों में जोश भरने वाले हैं।
उनकी आवाज़ में गूँजता डायलॉग :
“जवानों याद रहे, ज़ख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना… भारत माता की जय!”
फैंस इसे सलमान की दमदार वापसी बता रहे हैं।

प्रोडक्शन

यह फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म का टीज़र (Battle Of Galwan Teaser) जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज़ है और सलमान के चाहने वाले इसे उनकी सबसे बड़ी कमबैक फिल्म बता रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!