Google Analytics —— Meta Pixel

महिला TI को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, जिंदल खदान विरोध में उग्र हुआ आंदोलन

रायगढ़। तमनार क्षेत्र में जिंदल कोयला खदान परियोजना के विरोध में चल रहा आंदोलन हिंसक हो गया। मनार सीएचपी चौक पर प्रदर्शन के दौरान अचानक आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में थानेदार (TI) कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़े :- भारत माता की जय… सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीज़र जारी

हिंसक भीड़ ने एक बस और एक कार में आग लगा दी। सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर नियंत्रण के प्रयास जारी हैं। इलाके में तनाव बना हुआ है और अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि 8 दिसंबर को जिंदल कोयला खदान की जनसुनवाई नियम विरुद्ध तरीके से की गई, जिसका वे लगातार विरोध कर रहे हैं। पुलिस द्वारा प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश के दौरान विवाद बढ़ा और हालात बेकाबू हो गए।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!