ड्रोन से निगरानी, फार्म हाउस में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, 26 जुआरी गिरफ्तार

Action on Gambling: रायपुर के आउटर इलाके में स्थित एक फार्म हाउस पर शनिवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए की महफिल का भंडाफोड़ किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी कर हंसी-खुशी फार्म हाउस में दबिश दी, जहां से 16 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ड्रोन कैमरे से जैसे ही जुआ खेलने की गतिविधि साफ नजर आई, पुलिस टीम ने फार्म हाउस के अंदर घुसकर रेड कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें:- मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी ट्रेन, 13 लोगों की मौत, 98 घायल
छापे के दौरान जुआरियों के पास से 2 लाख 12 हजार 600 रुपए कैश, 2 चारपहिया वाहन, 8 दोपहिया वाहन, 17 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक जब्त सामानों की कुल कीमत करीब 31 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। (Action on Gambling)

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
- कृष्णा गेंदरे (56)- मुजगहन, रायपुर
- नारायण ढीमर (55)- सेजबहार, रायपुर
- प्रेमशंकर धीवर (45)- अमलीडीह, रायपुर
- नेतराम साहू (43)- मुजगहन, रायपुर
- नागेंद्र कुमार वर्मा (37)- पाटन, दुर्ग
- सुरेंद्र कुमार (36)- पाटन, दुर्ग
- सौरभ राजपूत (35)- पुरानी बस्ती, रायपुर
- कैलाश चतुर्वेदी (35)- उतई, दुर्ग
- सुरेश साहू (33)- महावीर नगर, रायपुर
- डोमन निषाद (33)- न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर
- गोविंद कुमार (32)- अमलीडीह, रायपुर
- इशू देव वर्मा (29)- मुजगहन, रायपुर
- देवेंद्र यादव (28)- पाटन, दुर्ग
- राजेंद्र कुमार साहू (28)- अमलीडीह, रायपुर
- गुरुप्रीत सिंह (28)- टिकरापारा, रायपुर
- सूरज साहू (24)- टिकरापारा, रायपुर
आरंग में भी 10 जुआरी गिरफ्तार
इधर, रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आरंग पुलिस को सूचना मिली थी कि भानसोज गांव स्थित खार में कुछ लोग ताशपत्ती से रुपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 71 हजार 290 रुपए नकद, 7 दोपहिया वाहन और ताशपत्ती जब्त की है। जब्त सामानों की कुल कीमत करीब 4 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
- कृष्ण कुमार साहू (61)- मंदिर हसौद, रायपुर
- राधेश्याम साहू (52)- आरंग, रायपुर
- राजू साहू (47)- मंदिरहसौद, रायपुर
- दिनेश कुमार वर्मा (40)- मंदिर हसौद, रायपुर
- देवेंद्र वर्मा (37)- आरंग, रायपुर
- राहुल गायकवाड़ (36)- आरंग, रायपुर
- पुष्कर साहू (36)- आरंग, रायपुर
- नारायण चंद्राकर (35)- आरंग, रायपुर
- दिलेश्वर साहू (32)- आरंग, रायपुर
- वितिक गायकवाड़ (23)- आरंग, रायपुर



