भारतमाला मुआवजा घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 9 ठिकानों पर छापे
तत्कालीन SDM सहित अधिकारियों पर गंभीर आरोप, 600 करोड़ का घोटाला

Bharatmala Project Scam : भारतमाला परियोजना में भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में 9 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई राजधानी रायपुर और महासमुंद जिले में की गई। ईडी टीम इस प्रोजेक्ट से जुड़े अवैध लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल पर जांच कर रही है। (Bharatmala Project Scam)
यह भी पढ़े :- पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार का काबूलनामा, कहा- भारत के ड्रोन हमले में नूरखान एयरबेस को पहुंचा भारी नुकसान
सूत्रों के मुताबिक, जिन परिसरों पर कार्रवाई की गई, उनमें
- हरमीत सिंह खानुजा,
- उनके कथित सहयोगी,
- राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी
- एवं भूस्वामी शामिल हैं।
क्या है मामला?
रायपुर–विशाखापत्तनम कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण के दौरान
- बाज़ार मूल्य की तुलना में कई गुना अधिक मुआवजा दिलाया गया
- जिससे सरकार को 600 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ
इस घोटाले का मुद्दा विधानसभा बजट सत्र 2025 में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने उठाया था, जिसके बाद जांच की प्रक्रिया तेज हुई। (Bharatmala Project Scam)
कौन-कौन फंसा?
जांच में सामने आया कि:
- तत्कालीन एसडीएम निर्भय कुमार साहू
- दो तहसीलदार
- तीन पटवारी
ने भूमाफियाओं से मिलीभगत कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया।
मार्च 2025 में सभी संबंधित अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं।
तत्कालीन SDM निर्भय साहू उस समय जगदलपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ थे।
अब जांच किसके हाथ?
- राज्य सरकार ने पहले मामला EOW को सौंपा था
- अब ED की एंट्री से जांच और गंभीर मोड़ पर पहुँच गई है



