Google Analytics —— Meta Pixel

‘जी-रामजी बिल’ पर कांग्रेस का भ्रम फैलाना अनुचित – अरुण सिंह ने फटकारा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और उसके नेता अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में नाकाम हो रहे हैं।

यह भी पढ़े :- छाती के दुर्लभ कैंसर का सफल ऑपरेशन – रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में 29 वर्षीय मरीज की जान बची

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तथाकथित ‘जी-रामजी बिल’ को लेकर भ्रम फैला रही है। इस विधेयक में निर्णय लेने का पूरा अधिकार ग्राम सभा और ग्राम पंचायत को दिया गया है, लेकिन कांग्रेस गलत प्रचार कर रही है कि सभी फैसले केंद्र सरकार करेगी। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सही जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मनरेगा के मुद्दे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में विधानसभा में विकास की जगह सिर्फ गड्ढों पर चर्चा होती थी। पश्चिम बंगाल में मनरेगा के सबसे ज्यादा घोटाले उजागर हुए हैं, बावजूद इसके कांग्रेस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का विरोध कर रही है।

अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस की पुरानी आदत रही है कि वह हर सकारात्मक और जनहितकारी योजना का विरोध करती है, इसी कारण जनता उसे लगातार नकार रही है। उन्होंने दावा किया कि असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

नक्सलवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश नक्सलवाद मुक्त बनने की ओर अग्रसर है। नक्सल प्रभावित इलाकों में हथियार मुक्त करने के साथ उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, विद्युतीकरण एवं नियद नेल्लनर योजना जैसी योजनाओं से इन क्षेत्रों में बड़ा परिवर्तन हुआ है।

उन्होंने विश्वास जताया कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर उन्होंने कहा कि राज्य में नए निवेश आ रहे हैं, उद्योगों की रुचि बढ़ी है और जल जीवन मिशन के जरिए घर-घर पानी पहुंचाया गया है। सरकार का मुख्य फोकस योजनाओं को धरातल पर पूरी तरह लागू करना है।

Back to top button
error: Content is protected !!