Google Analytics —— Meta Pixel

सूरजपुर में 8 से 14 जनवरी तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती

Placement Camp in Surajpur: सूरजपुर जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 08 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के नियोजक एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (ईस्टर्न इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र जशपुर की ओर से अलग-अलग पदों पर निःशुल्क भर्ती की जाएगी। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से सुरक्षा जवान के 60 पद और सुरक्षा सुपरवाइजर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Raigarh Violence : वर्दी पर हमला, रायगढ़ में महिला आरक्षक से दरिंदगी, दो आरोपी सलाखों के पीछे

सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 35 साल निर्धारित की गई है और चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 से 22,000 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्हें 18,000 से 23,000 रुपए मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।

तिथि प्लेसमेंट कैम्प स्थल
08 जनवरी 2026 जनपद पंचायत प्रेमनगर
09 जनवरी 2026 जनपद पंचायत रामानुजनगर
10 जनवरी 2026 जनपद पंचायत ओड़गी
12 जनवरी 2026 जनपद पंचायत भैयाथान
13 जनवरी 2026 जनपद पंचायत प्रतापपुर
14 जनवरी 2026 रोजगार कार्यालय, सूरजपुर

ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/RojgarMelalist.aspx पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैंप स्थल पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की मूल प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाना होगा। यह प्लेसमेंट प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, जबकि रोजगार कार्यालय की भूमिका सिर्फ सुविधा प्रदाता की रहेगी।

बीजापुर में 33 पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू

बीजापुर जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) योजना अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, ड्रेसर एवं कॉल सेंटर ऑपरेटर समेत कुल 33 पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 12, 14, 15, 16 जनवरी 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://bijapur.gov.in/
पर उपलब्ध है। (Placement Camp in Surajpur)

ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) में 15 जनवरी 2026 को ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट ड्राइव सुबह 10 बजे से शासकीय ITI चिरमिरी में आयोजित होगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, वायरमैन, शीट मेटल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, टूल एंड डाई, पीपीओ समेत विभिन्न ट्रेड के आईटीआई पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। (Placement Camp in Surajpur)

गुजरात प्लांट में की जाएगी पोस्टिंग 

पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 18 से 26 साल के बीच होनी चाहिए। 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 25,300 रुपए प्रतिमाह सीटीसी, वार्षिक बोनस, सब्सिडी युक्त भोजन, छात्रावास, वर्दी, पीपीई और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत 19,500 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग मारुति सुजुकी गुजरात प्लांट में की जाएगी। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं, आईटीआई की स्व-सत्यापित मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। यह प्लेसमेंट ड्राइव पूरी तरह निःशुल्क है। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी +91-9953002111, +91-9990724900, +91-9560015542 पर संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!