Google Analytics —— Meta Pixel

CM हाउस में साल का पहला जनदर्शन आज, मुख्यमंत्री साय सुनेंगे लोगों की समस्याएं

CM Sai Jandarshan 2026: राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 8 जनवरी यानी आज दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त हर आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

यह भी पढ़ें:- सशक्त मानसिकता से आत्मनिर्भरता की ओर: पोषण निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं सूरजपुर की महिलाएं

बता दें कि 13 नवंबर 2025 के बाद यह पहला मौका है, जब CM हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम होगा। जानकारी के मुताबिक जनदर्शन में मिलने वाले सभी आवेदन कंप्यूटरीकृत प्रणाली के जरिए दर्ज होंगे, ताकि उनकी निगरानी और निवारण प्रभावी ढंग से हो सके। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि जनदर्शन का उद्देश्य सिर्फ शिकायतें लेना नहीं, बल्कि आम लोगों को समयबद्ध समाधान देना है। (CM Sai Jandarshan 2026)

13 नवंबर को हुआ था आखिरी जनदर्शन

साय सरकार का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं। साथ ही शासन की जवाबदेही को मजबूत बनाते हैं। छत्तीसगढ़ में पहला जनदर्शन कार्यक्रम 27 जून 2024 को हुआ था। वहीं 2025 का आखिरी जनदर्शन 13 नवंबर 2025 को आयोजित हुआ था। उस दौरान कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला था। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए लोगों से मुलाकात की थी और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए थे। (CM Sai Jandarshan 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!